Bihar Police Constable Bharti 2024 : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी घोषणा :👇

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई थी, लेकिन पांच महीने से अधिक समय बाद भी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। बिहार पुलिस में 2139 पदों पर भर्ती के लिए नई परीक्षा तिथि इसी महीने जारी की जाएगी। हालांकि, सटीक जानकारी सीएसबीसी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही मिल सकेगी।

परीक्षा 1 अक्टूबर के बाद 7 और 15 अक्टूबर 2024 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन पेपर लीक के कारण आगे की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं। बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की नवीनतम सूचना बोर्ड की वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर कांस्टेबल परीक्षा वेबसाइट देखते रहें।

बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।अभ्यर्थी कांस्टेबल परीक्षा की नई तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल मार्च के अंत तक घोषित होने की उम्मीद है। सिपाही परीक्षा की तैयारी में अभ्यर्थी लगातार पसीना बहा रहे हैं, लेकिन परीक्षा में हो रही बेतहाशा देरी से चिंता बढ़ती जा रही है।

बिहार सरकार ने सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर के लिए जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों में फेरबदल किया है। कुछ दिन पहले सरकार ने महानिदेशक सह महानिदेशक होम गार्ड एवं अग्निशमन सेवा शोभा ओहतकर को केंद्रीय चयन पर्षद (हवलदार भर्ती) के अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया था। 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार को अब केंद्रीय चयन पर्षद (हवलदार भर्ती) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारियां कुछ ही दिनों में शुरू होने की उम्मीद है।

देरी के कारण बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पदों की संख्या बढ़ सकती है। पिछले साल, जब बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था, तो 21,391 रिक्तियों की घोषणा की गई थी। लेकिन भर्ती प्रक्रिया में देरी के कारण विभाग में रिक्तियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है, ऐसे में सीएसबीसी नई परीक्षा तिथियों के साथ रिक्तियों में वृद्धि की भी घोषणा कर सकता है।

Leave a Comment