बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के द्वारा राज्य के उच्च जोखिम जिलों में एच. आई. वी. एवम एड्स के जागरूकता के लिए दिनांक 24 जुलाई से महाविद्यालय स्तर और उसके उपरांत 26 अगस्त, 2023 तक जिला स्तर पर रेड रिबन फेस्ट -2023 का आयोजन किया जाना है।

जिले का नाम जहां प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी :-

  1. औरंगाबाद
  2. गया
  3. नालंदा
  4. बेगुसराय
  5. समस्तीपुर
  6. मुजफ्फरपुर
  7. दरभंगा
  8. मधुबनी
  9. सीतामढ़ी
  10. पूर्वी चंपारण
  11. गोपालगंज
  12. सीवान
  13. सारण
  14. भोजपुर
  15. भागलपुर
  16. पटना

प्रतियोगिता निम्न चरणों में आयोजित किया जाएगा :-

  1. महाविद्यालय स्तर (इसका आयोजन जिला स्तर से पूर्व किया जाएगा एवम नोडल पदाधिकारी के स्तर से किया जाएगा।)
  2. जिला स्तर
  3. राज्य स्तर
  4. राष्ट्रीय स्तर

इस फेस्ट में निम्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा :-
📌मैराथन – 05 KM – 17-25 वर्ष
📌 रील्स मेकिंग कंपटीशन – 30 सेकेंड – 01 मिनट – 17-25 वर्ष
📌ड्रामा/नुक्कड़ नाटक कंपटीशन – 15 मिनट – 05 से 10 सदस्य ग्रुप – 17-25 वर्ष

Leave a Comment